दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर जिला प्रबंधक, एमपी वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन सखाराम निमोदा ने राज वेयर हाउस के प्रोपराइटर आराधना बिल्ला के पति नीरज बिल्ला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और सहयोग न करने के मामले में थाना शहपुरा में एफआईआर दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि खरीफ वर्ष 2024/25 में धान खरीदी हेतु सेवा सहकारी समिति बेलखेड़ा के केन्द्र क्रमांक 2 का उपार्जन केन्द्र राज वेयर हाउस में निर्धारित किया गया था। वेयर हाउस संचालक ने पहले सहमति दी थी, लेकिन जब वेयर हाउस में धान खरीदी कार्य के लिए अधिकारी पहुंचे तो गोदाम का ताला लगा हुआ पाया गया।
इसके बाद जिला प्रबंधक और अन्य संबंधित अधिकारियों ने नीरज बिल्ला से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने गोदाम का ताला खोलने से इंकार कर दिया और धान खरीदी कार्य न करने की बात कही। इसके आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई और गोदाम को ब्लैकलिस्टेड करने तथा लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
Tags
jabalpur
