दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। देर रात यादव कॉलोनी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कछपुरा पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान उषा गौंड (पति दिनेश कुमार) के रूप में हुई है, जो जिला डिंडोरी की निवासी हैं और वर्तमान में गुलौआ चौक दुर्गा मंदिर के पास निवास कर रही थीं। उषा का अपने पति दिनेश से किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह गुस्से में कछपुरा पुल तक पहुंची और वहां से कूद गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उषा के पति से पूछताछ की है।
