दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने अंबेडकर चौक से शहीद अब्दुल हमीद चौक तक फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जबलपुर में अन्य स्थानों पर फ्लाईओवर बन रहे हैं, लेकिन जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र को अनदेखा किया जा रहा है। विधायक लखन घनघोरिया ने बताया कि वर्ष 2019 में कांग्रेस शासन के दौरान अंबेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह परियोजना अटक गई। अब वर्तमान सरकार ऋषि रीजेंसी से अंबेडकर चौक तक फ्लाईओवर का निर्माण करना चाहती है। जबकि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को फ्लाईओवर के निर्माण की योजना में संशोधन कर इसे अंबेडकर चौक से शुरू करना चाहिए, ताकि हाईकोर्ट की हेरिटेज बिल्डिंग और अंबेडकर जी की प्रतिमा को नुकसान न हो। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि फ्लाईओवर की लंबाई बढ़ाने के लिए ऋषि रीजेंसी से अंबेडकर चौक तक बढ़ाने के बजाय दमोह नाका से अब्दुल हमीद चौक तक बढ़ाया जाए, जिससे एक सुनियोजित और प्रभावी फ्लाईओवर बन सके। इस अवसर पर दिनेश यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाती शर्मा, अतुल बाजपेयी, अमरीश मिश्रा, याकूब अंसारी, मतीन अंसारी, आज़म अली खान, संजय अहिरवार,अभिषेक चंदेल, रिंकू यादव, रविन्द्र गौतम, शिशांत सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur
