Jabalpur News: डम्फर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना खितौला में  राकेश कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत शाम लगभग 5:25 बजे उसे अपने भाई मुकेश कुम्हार के एक्सीडेंट के बारे में जानकारी मिली। जब वह मौके पर पहुंचा, तो पाया कि डम्फर क्रमांक एमपी 21 एच 1399 के नीचे उसके भाई मुकेश की मोटरसाइकिल दब गई थी। मुकेश का शव घायल अवस्था में पड़ा था। डम्फर चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए मुकेश की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राकेश कुम्हार ने डम्फर चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post