Jabalpur News: 17 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना हनुमानताल में श्रीमती आराधना शुक्ला (53 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि 29 सितंबर 2024 को उनका मोबाइल गुम हो गया था, जिसमें उनके पिता अरुण कुमार तिवारी के जियो और बीएसएनएल सिम कार्ड लगे हुए थे। इन सिम कार्ड्स से उनके पिता के विभिन्न बैंक खातों से जुड़ी जानकारी थी। कुछ दिन बाद जब वह बैंक गईं तो उन्हें पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके गुमे हुए मोबाइल का इस्तेमाल करके उनके पिता के बैंक खातों से राशि निकाली है।

आराधना शुक्ला के पिता के उत्कर्ष बैंक के खाते में 13 लाख 93 हजार 440 रुपये की एफडी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिया। इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एयू बैंक के खातों से भी बड़ी राशि निकाली गई। जांच में यह सामने आया कि आरोपी ने कुल 17 लाख 67 हजार 912 रुपये की धोखाधड़ी की और विभिन्न खातों में राशि डालकर उसे निकाल लिया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post