दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज थाना कटंगी में संतोष कुमार (41 वर्ष), निवासी गौरीशंकर वार्ड, हटा, जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके अनुसार, वह और उनके साथी अंगद सिंह, रामजी लोधी, रश्मि अनरथ चड़ार, और राहुल लोधी मटर तोड़ने के लिए बस से कटंगी आए थे। कटंगी बस स्टैंड में चाय-नाश्ता करने के बाद वे ग्राम पौड़ी पैदल जा रहे थे।
सुबह करीब 9 बजे जब वे विश्राम भवन के पास कटंगी जबलपुर मेन रोड पर पहुंचे, तभी कटंगी से आ रहे वाहन क्रमांक MP 20 GA 9219 ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनके साथियों रामजी लोधी, रश्मि अनरथ चड़ार, और राहुल लोधी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से चारों को हाथ-पैर और शरीर में चोटें आईं। पुलिस ने धारा 281, 125 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर और जांच शुरू कर दी है।
