Jabalpur News: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने रंगे हाथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब जप्त की।

देर रात को रांझी क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धर्मपाल पटैल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 6 कार्टून में 300 पाव देशी शराब और 97 पाव देशी शराब एक थैले में रखी मिली। कुल 397 पाव शराब की कीमत लगभग 38,200 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

खमरिया पुलिस ने भी सूचना के आधार पर पारस साहू उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7 खाकी रंग की पेटियों में देशी शराब और अंग्रेजी शराब की 120 पाव, 10 बॉटल हंटर पावर विस्की, 27 पाव मेकडाबल रम और 21 पाव ओल्ड मंकी रम सहित अन्य शराब मिली। इनकी कुल कीमत लगभग 29,335 रुपये है। आरोपी के खिलाफ भी धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इस ही तरह घमापुर क्षेत्र में विजय चौधरी नामक आरोपी के पास से 320 पाव देशी शराब बरामद की गई। हालांकि आरोपी पुलिस को देख भाग गया, लेकिन शराब जप्त कर ली गई। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post