Jabalpur News: युवती से 98,000 रुपये की ठगी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोरखपुर में 25 वर्षीय वैष्णवी साहू ने लिखित शिकायत दी है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए उसे ठगा गया। शिकायत के अनुसार, व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें कहा गया कि टेलीग्राम लिंक पर दिए गए वीडियो को लाइक करके स्क्रीनशॉट भेजना होगा। इसके बाद उसे दीपक वर्मा और चारवी के टेलीग्राम आईडी पर टास्क दिए गए, जिनके बदले उसे पैसे भेजने के लिए कहा गया।

पहले 1000 रुपये यूपीआई आईडी के माध्यम से भेजने पर उसे 1300 रुपये वापस मिले। इसके बाद, उसने और 3000-3000 रुपये भेजे और कुल 12000 रुपये भेजे, फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में, आरोपी ने उससे 1 लाख रुपये की मांग की और रुपये वापस नहीं किए।

इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 420, 120 बी भादवि के तहत धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर, टेलीग्राम आईडी और यूपीआई आईडी धारकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post