Jabalpur News: हाईकोर्ट ने अभिनेता स्व. प्रेमनाथ के पुत्र की याचिका पर सुनवाई बढ़ाई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अभिनेता स्व. प्रेमनाथ के पुत्र प्रेम किशन मल्होत्रा उर्फ मोंटी की याचिका पर सुनवाई फरवरी के दूसरे सप्ताह तक के लिए बढ़ा दी है। अब इस प्रकरण में अंतिम स्तर की सुनवाई होगी। मामला जबलपुर के कैंट क्षेत्र में जमींदोज हो चुकी एम्पायर टाकीज व उससे लगी संपत्ति के विवाद से जुड़ा है। गुजरे दौर के मशहूर अभिनेता प्रेमनाथ को आवंटित जमीन पर वर्ष 1952 में बना एम्पायर थिएटर खंडहर हो चुका था। दो दशक से बंद पड़े इस थिएटर को प्रशासन ने सात अगस्त, 2024 को बुल्डोजर से गिरा दिया था।  याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अमित सिंह, रक्षा विभाग व डिफेंस एस्टेट आफिसर की ओर से अधिवक्ता कनक गहरवार और कैंट बोर्ड की ओर से अधिवक्ता विक्रम सिंह ने पक्ष रखा।  याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमित सिंह ने अदालत को अवगत कराया कि इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता को पक्ष रखना है। वे शहर से बाहर हैं, इसलिए सुनवाई बढ़ दी जाए। कोर्ट ने यह निवेदन स्वीकार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post