दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर के गुरुकुल स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट से बढ़कर सुतली बमबाजी तक पहुंच गया। यह घटना 7 दिसंबर की है। विवाद के बाद, एक छात्र ने दूसरे छात्र और उसके चाचा के घर पर सुतली बम फेंके, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई हैं।
7 दिसंबर 2024 को स्कूल में नीलेश राय और पीयूष कुमार के बीच झगड़ा हुआ। जब दोनों को स्कूल के शिक्षक और नीलेश के चाचा ने डांटकर अलग किया, तो पीयूष को यह अपमान सहन नहीं हुआ। उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नीलेश के घर और चाचा के घर पर सुतली बम फेंकने की योजना बनाई।
![]() |
| आरोपी |
धनवंतरी नगर पुलिस चौकी ने बाइक भी जप्त की है, जिस पर सवार होकर ये आरोपी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

