Jabalpur News: स्टेशन के बाहर वाहन स्टैण्ड संचालकों की गुंडागर्दी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर स्टेशन के बाहर वाहन स्टैण्ड संचालकों की गुंडागर्दी इन दिनों चरम पर पहुंच गई है। आये न किसी से भी मारपीट करना, अभद्रता करना इनके लिये आम बात हो गई है। वाहन स्टैण्ड का अनाप शनाप पैसा भी लोगों से वसूला जा रहा है। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि इन वाहन स्टैण्ड संचालकों पर रेलवे प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण इनके हौसले बुलंद हैं। 20 दिसंबर की रात करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉम क्रमांक 6 पर वाहन स्टैण्ड संचालक के गुर्गों ने कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्तार अली के साथ अभद्रता कर दी। जिसकी शिकायत रेलवे प्रबंधन से भी की गई।

शिकायत में बताया गया कि 20 दिसंबर की रात 9 बजे रेलवे प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर सायकिल स्टैंड से अपनी गाड़ी निकाली और शुल्क दिया। स्टैण्ड संचालकों ने रेलवे प्लेटफार्म नम्बर 6 के बाहर स्टैंड में बदतमीजी, गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई आम उन्हें बचे हुए पैसे सिक्के दिये। उन्होंने वो सिक्के वापस कर चॉकलेट देने के लिये कहा। मुख्तार के साथ उनका एक साथी और एक बच्चा था। 

तभी स्टैण्ड संचालक के गुर्गों ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। और विवाद करने लगे। इतने में ही काफी लड़कों ने उन्हें घेर लिया और पीटने की धमकी देने लगे। बच्चा साथ में होने के कारण मुख्तार वहां से निकल आये।

रेलवे के वाहन स्टैण्ड संचालकों की दादगिरी दिन बदिन बढ़ती जा रही है। स्टैण्ड शुल्क लेने के नाम ये किसी से भी उलझ रहे हैं। इनसे सवाल जवाब करो तो स्टैण्ड संचालक के गुर्गे बड़ी संख्या में मारने पीटने पर उतारू हो जाते हैं। यहां तक की किसी को स्टेशन छोड़ने आने पर भी गाड़ी का स्टैण्ड शुल्क वसूल कर लेते हैं। इसके पूर्व में भी कई बार वाहन मालिकों से स्टैण्ड संचालक के गुर्गे मारपीट कर चुके हैं। लेकिन रेलवे प्रबंधन ने अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

कुछ ऑटो चालकों ने बताया कि रेलवे का वाहन स्टैण्ड बदमाशों का अड्‌डा बन चुका है। स्टैण्ड में काम करने वालों के खिलाफ भी कोई न कोई अपराध थानों में दर्ज है। इसके साथ ही अन्य बदमाश भी यहां बैठने आते हैं। और नशाखोरी करते हैं। और यात्रियों की रेकी भी करते हैं। जिसका नतीजा यह था कि कुछ माह पहले एक यात्री को अवैध वसूली को लेकर चाकू मार दी गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post