Jabalpur News: पति की मौत के बाद बहू को प्रताड़ित कर रहे ससुराल वाले

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। माढ़ोताल थानांतर्गत प्रभात नगर में दहेज लोभी एक परिवार ने अपनी बहू का जीना दूभर कर दिया है। वे उससे बहुत अधिक काम तो करा ही रहे हैं साथ में मानसिक और शारीरिक रुप से भी प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रभात नगर में रहने वाली अभिलाषा नुनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ माह पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके ससुर उत्तम नुनिया, सास सतिया बाई, देवर जतिन नुनिया और नंद पिंकी नुनिया उससे घर का बेहिसाब घर कराने लगे। वे सभी इतने पर भी नहीं रुके उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग कर मारपीट तक पर भी उतारु हो गए। अभिलाषा ने उन्हें कई मर्तवा समझाइश दी लेकिन वे नहीं माने उल्टा प्रताड़ना और अधिक बढ़ती गई। जिससे त्रस्त होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post