दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने वाले आरोपी को गोहलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना एक 22 वर्षीय युवती से संबंधित है, जिसकी पहचान मोहम्मद सलमान नामक युवक से हुई थी।
युवती ने बताया कि सलमान नामक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने सलमान से निकाह की बात की तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने गोहलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उससे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
