दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू के साथ दो दिन पहले एक इंटरनेशनल डाइवर्ट नंबर से आठ बार फोन किया गया, और फोन उठाने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने लार्डगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर, समय और स्क्रीनशॉट दिया गया है।
साइबर क्राइम टीम ने उक्त नंबर की जांच शुरू कर दी है। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि इससे पहले भी कुछ दिनों पहले ऐसे ही नंबर से उन्हें फोन आया था, लेकिन मैने उन पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब लगातार ऐसे फोन आने लगे तो फिर मैने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Tags
jabalpur
