Jabalpur News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बाइक सावर तीन बदमाशों ने लूटे 1 लाख 97 हजार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। देर रात जबलपुर में तीन अज्ञात बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से 1 लाख 97 हजार रुपये लूट लिए। घटना अंधमूक बाइपास के पास हुई, जब एजेंट कलेक्शन के बाद शहर लौट रहा था।

विवेक काछी, जो भारत फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है, भेड़ाघाट से पैसे लेकर जबलपुर आ रहा था। अंधमूक बाइपास के पेट्रोल पंप के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बदमाशों ने चेहरे ढंके हुए थे और लूट के दौरान विवेक बाइक सहित गिर गया। 

घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर पुलिस चौकी का स्टाफ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एएसपी समर वर्मा मौके पर पहुंचे। लुटेरों की तलाश के लिए नाकाबंदी की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और विवेक से पूछताछ कर रही है। 

इन्होंने कहा 

सीएसपी एचआर पांडे ने का कहना है कि, "लूट की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने संभवतः रेकी की होगी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।"

Post a Comment

Previous Post Next Post