दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। काईम ब्रांच और थाना पनागर तथा गढ़ा की टीम ने मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 किलो 753 ग्राम गांजा जप्त किया है।
काईम ब्रांच और थाना पनागर की टीम ने रेलवे स्टेशन देवरी के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका। वह व्यक्ति टाली बैग और छोटा पिट्ठू बैग लेकर जा रहा था, जो पुलिस को देखकर घबराया। नाम पूछने पर आरोपी ने अपना नाम सचिन सोनी (35 वर्ष), निवासी मुजावर मोहल्ला गढ़ा बताया। तलाशी में टाली बैग में 5 पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसका वजन 4 किलो 855 ग्राम और अनुमानित कीमत 97 हजार रुपये बताई गई।
इस ही तरह थाना गढ़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मदनमहल दरगाह के पास एक व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम विनोद पटेल काछी (35 वर्ष), निवासी पचमठा मंदिर के पास, छुई खदान गढ़ा बताया। तलाशी में पिट्ठू बैग से 3 किलो 898 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 78 हजार रुपये बताई गई। आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है और पूछताछ जारी है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
