Jabalpur News: युवक पर चाकू से हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज थाना हनुमानताल में आजाद खान (उम्र 25 वर्ष) निवासी न्यू आनंद नगर रजा चौक गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मोटरसायकल रिपेयरिंग का काम करता है। आज सुबह 8:15 बजे कब्रिस्तान गेट नंबर 1 के पास उसे सराफत नामक व्यक्ति मिला, जो उसे घूरकर देख रहा था। जब आजाद ने इस पर आपत्ति जताई और घूरने से मना किया, तो सराफत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर सराफत ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे आजाद को दाहिने गाल और अंगूठे में चोट आई। हमला करने के बाद सराफत फरार हो गया।रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296, 109 (1) बी. एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post