दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। क्राईम ब्रांच और पनागर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 12 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ खेलते समय 41,020 रुपये नकद, 1 कार और 12 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। क्राईम ब्रांच और पनागर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गल्ला मंडी पनागर रोड पर दबिश दी, जहां कुछ लोग ताश पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा, जबकि 12 अन्य जुआरी पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों के नाम शेख वकील, हर्षित सोंधिया, अनूप श्रीपाल, प्रकाश वंशकार, गौरव कुशवाहा, किल्लू निजाम, मोंटी केशरवानी, संतोष साहू, सुधीर गोटिया, शुभम ठाकुर, सिबू खेतपाल और विवेक विश्वकर्मा बताए गए हैं। पुलिस ने जुआ खेलने और खिलवाने के वाले फरार आरोपी प्रदीप नायक की तलाश शुरू कर दी है।
Jabalpur News: क्राईम ब्रांच और पनागर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 12 जुआरी गिरफ्तार
byEditor In Chief
-
0
