दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जिला संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे को भोपाल ग्रामीण, विदिशा और राजगढ़ जिलों के संगठन चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया गया है। डॉ. अभिलाष पांडे लंबे समय से संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी अनुभवशीलता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
Tags
jabalpur
