Jabalpur News: श्री कॉलेज की छात्रा को सहपाठी छात्र ने ब्लैकमेल कर बनाए शारीरिक संबंध.....!

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। श्रीराम कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा ने अपने सहपाठी पर शारीरिक संबंध बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने माढ़ोताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि उसका सहपाठी, जो उसी कॉलेज का छात्र है, ने उसकी निजी तस्वीरें ले लीं और अब उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा है। शिकायत में पीड़िता ने यह भी कहा कि सहपाठी अरिहंत ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग करके उसे बदनाम करेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post