दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शनिवार को कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव और हवालात का भी बारीकी से जायजा लिया| एसपी ने थाने में संधारित रजिस्टरों की अपडेट स्थिति देखी| निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा है कि साल के 10 दिन शेष बचे है लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए और शिविर लगाकर सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाए| निरीक्षण के दौरान सीएपी कोतवाली रितेश कुमार शिव एवं थाना प्रभारी कोतवाली भुवन प्रसाद देशमुख उपस्थित थे।
Tags
jabalpur
