Jabalpur News: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना कटंगी क्षेत्र में आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शरद चौधरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामनगर अधारताल ने थाना कटंगी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके अनुसार, वह अपने भाई अमर चौधरी, मोहल्ले के सुरेंद्र समुंदरे, गजेंद्र समुंदरे और दुर्गा पटेल के साथ जबलपुर से ग्राम मोहला जा रहे थे। सभी लोग मोहला तिराहा पर बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे।

इसी दौरान, कटंगी की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक सफेद रंग की कार (क्रमांक एमपी 20 सीडी 5100) ने सड़क पार कर रहे अमर चौधरी, गजेंद्र समुंदरे और दुर्गा पटेल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। घायलों को शरद चौधरी ने प्राइवेट वाहन से जबलपुर अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post