Jabalpur News: विधायक तिवारी ने किया नवीन मंडी का निरीक्षण, किसानों और व्यापारियों से की चर्चा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु ने आज औरिया स्थित नवीन मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक तिवारी ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों एवं व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने सभी की राय सुनी और नवीन मटर मंडी को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए सरकार और प्रशासन की सराहना की।

विधायक तिवारी ने मंडी के निर्माण और उसके लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम किसानों और व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने नवीन मंडी के शुभारंभ पर सभी को बधाई दी और प्रशासन के प्रयासों को सराहा।

इस अवसर पर जबलपुर एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post