Jabalpur News: राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आईएमए हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ बगुलामुखी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत चैतन्यानंद जी द्वारा माता सरस्वती और श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनीकांत बाजपेई के जन्मदिन पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगाचरण मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया और अजय विश्नोई, डीआईजी अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक सनपाल उपाध्याय, संयुक्त संचालक डॉ. संजय मिश्रा और देवशंकर अवस्थी ने अपने संबोधन में पत्रकारों के अधिकारों और परिषद के उज्जवल भविष्य की कामना की।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विलोक पाठक, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, राजीव उपाध्याय, नीतू शाह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शुक्ला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपम बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों के लिए समर्पित रहने की शपथ ली।

कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, रविंद्र शर्मा, उमेश शुक्ला, शिव चौरसिया और अनुराग दीक्षित सहित आदि प्रमुख पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post