Jabalpur News: चोरी करने के इरादे से छत पर चढ़े युवक को मोहल्ले वालों ने पकड़ा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बिलहरी एपीआर कॉलोनी में रहने वाले राहुल प्रसाद के घर में चोरी करने के इरादे से छत पर चढ़े युवक को मोहल्लेवालों ने पकड़ लिया। पड़ोसियों को युवक पर संदेह होने पर उन्होंने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई की। बाद में युवक को रस्सी से बांधकर गोराबाजार पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को अपनी हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह चोरी करने के इरादे से छत पर चढ़ा था। पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह अधारताल थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस अब युवक द्वारा बताए गए नाम और पते की पुष्टि कर रही है। साथ ही, क्षेत्र में हुईं पूर्व की चोरियों से जुड़े सुरागों के लिए भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post