Jabalpur News: गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, 2 किलो 45 ग्राम गांजा जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बरेला की टीम ने मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 45 ग्राम गांजा जप्त किया, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 4 दिसंबर को मण्डला रोड रिछाई तिराहा पर काईम ब्रांच और थाना बरेला की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बस (एमपी 20 पीए 0943) को रोका गया और कंडक्टर से बस के दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई। बस में पीछे बैठे एक व्यक्ति ने काले रंग का बैग उठाकर भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी की पहचान विनय रजक (20 वर्ष) के रूप में हुई, जो गोहलपुर के मालगुजार परिसर का निवासी है और पनागर के गुडगवाँ बरोदा का स्थायी निवासी है। आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो पैकेट में लिपटा मादक पदार्थ गांजा पाया गया।

पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह गांजा कहां से और कैसे प्राप्त किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post