Jabalpur News: घर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के जेवर और नगदी गायब

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना चरगवां में नरेंद्र लोधी (33), निवासी बढ़्याखेड़ा, ने थाना चरगवां में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गत दिवस झौंतेश्वर अस्पताल अपनी मां सुशीला बाई को देखने गया था। उनकी मां आंखों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। नरेंद्र शाम करीब 6 बजे जब अपने घर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि पलंग पेटी का ताला भी टूटा हुआ है। पेटी की जांच करने पर सोने का मंगलसूत्र (5 ग्राम), चांदी की पायल (25 तोला), कड्डोरा (20 तोला), और 20 हजार रुपये नकद गायब थे। शिकायत के आधार पर थाना चरगवां पुलिस ने धारा 331(3) और 305(a) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post