Jabalpur News: आज का दिन सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, मौसम विभाग ने जताई और गिरावट की आशंका

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में शीतलहर ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे निचले स्तर पर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। बीते एक पखवाड़े से 12-13 डिग्री के आसपास झूल रहा तापमान अचानक इस बड़ी गिरावट के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

शहर के लोगों ने आज सुबह ठिठुरते हुए दिन की शुरुआत की। 2-3 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही बर्फीली हवाओं ने सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को घर लौटने पर मजबूर कर दिया।

महाकोशल क्षेत्र में जबलपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। मण्डला में 7.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 11.2 डिग्री और सिवनी में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

चिकित्सकों ने ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बुजुर्ग, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचने के उपाय अपनाने पर जोर दिया है। ठंड के सीधे संपर्क से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और तापमान के बदलाव का ध्यान रखें।


Post a Comment

Previous Post Next Post