दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना घमापुर में देर रात प्रेमसागर झंडा चौक निवासी दीपक भट्ट (42 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पड़ोसी राजेश भाट के साथ मोटरसाइकिल से शीतलामाई से घर लौट रहे थे। घमापुर मेन रोड पर पीछे से आ रही मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 20 एनआर 6766) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में दीपक भट्ट के सिर, चेहरे, हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पड़ोसी राजेश भाट को दोनों पैरों में चोट लगी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 281 और 125 ए बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
