Jabalpur News: विवेक भोसले तीसरी बार बने जबलपुर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष नितेंद्र सिंह राठौर ने विवेक राव भोसले को जबलपुर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विवेक को तीसरी बार कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंप गई है।

इसके साथ ही रोहित खुरासिया को जिला समन्वयक (वॉट्सएप) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक और रोहती की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं विवेक तंखा, तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, संजय यादव, सौरभ नाटी शर्मा और डॉ. नीलेश जैन ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post