Jabalpur News: युवक से 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना माढ़ोताल क्षेत्र में एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया, जहां सौरभ सिंह (34), निवासी कृष्णा सिटी, करमेता को व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से गुमराह कर 95 हजार रुपये की ठगी की गई।

सौरभ सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आया। मैसेज में पेज लाइक करने के बदले पैसे कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम लिंक "@Harpreetkaur CBOE logo authentic" और एक वेबसाइट लिंक भेजा गया, जहां उसे रजिस्टर करने के लिए कहा गया।

रजिस्ट्रेशन के बाद सौरभ को एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया गया, जिसके माध्यम से टास्क दिए जाने लगे। शुरू में उसे 5,000 रुपये का लाभ दिखाकर निकालने की अनुमति दी गई, जिससे उसने इन लोगों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद ठगों ने ज्यादा लाभ देने का लालच देकर सौरभ से कुल 95 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब सौरभ ने पैसे निकालने की अनुमति मांगी, तो ठगों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और उसका पैसा हड़प लिया। सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर, टेलीग्राम आईडी और संबंधित बैंक खाते के उपयोगकर्ताओं के खिलाफ धारा 419 और 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post