Jabalpur News: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो तस्कर गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना माढोताल एवं अधारताल की पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माढोताल थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बाहुबली ढाबा के पास कटंगी बाईपास पर एक युवक अधिक मात्रा में शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी दीपक उर्फ दीपू चौधरी (19 वर्ष) को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से 300 पाव शराब (190 क्वाटर बाम्बे विस्की और 110 पाव पारसि रोस) जप्त की गई। इस ही तरह 

अधारताल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शोभापुर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है। पुलिस ने दबिश दी और आरोपी गौरव जैयसवाल (21 वर्ष) को पकड़ा। उसके पास से 100 पाव देशी शराब के कार्टून बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post