Jabalpur News: पिसनहारी तीर्थ में अभिषेक एवं विश्व शांति धारा

कड़कड़ाती ठंड में नंदीश्वरद्वीप जिनालय में उमड़े श्रावक 

 दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। समाधि सम्राट आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की तपोभूमि साधना स्थल श्री पिसनहारी तीर्थ में स्थित नंदीश्वरद्वीप जिनालय में नववर्ष के प्रथम दिन  बुधवार को निर्यापक श्रमण मुनि 108 संभव सागर, मुनि निशिम सागर, मुनि श्रमण सागर, मुनि ओंकार सागर, मुनि संस्कार सागर एवं छुल्लक जागृत सागर, छुल्लक गौरव सागर के सानिध्य में श्री नंदीश्वरद्वीप जिनालय स्थित पंच मेरू एवं बावन जिनालयों में सैकड़ों लोगों के द्वारा अभिषेक एवं शांति धारा सम्पन्न की गई।

मुनि 108 संभव सागर ने शांति धारा का वाचन करते हुए,1008 भगवान महावीर मंदिर जी एवं देव पूजित नंदीश्वर द्वीप के केंद्र में स्थित पंच मेरू एवं वाबन जिनालयों का अभिषेक कराया| ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि शांति धारा में प्रथम मेरू पर भाई पीयूष, पंकज, सर्वोत्तम परिवार द्वारा द्वितीय मेरू पर अरिहंत परिवार द्वारा तृतीय मेरू पर राकेश, नीरज, रमेश परिवार द्वारा चतुर्थ मेरू पर सचिन नवकार परिवार के द्वारा, एवं पांचवें मेरू पर जय मंगल टिंबर परिवार ने स्वर्ण एवं रजत कलशों अभिषेक व शांतिधारा करते हुए अपने जन्म जन्म के सिंचितकर्मों की निर्जरा की, इसके साथ ही सैकड़ों धर्म प्रेमी श्रावकों ने भी अभिषेक, शांति धारा में भाग लेते हुए विश्वशांति का उदघोष किया। इस अवसर पर शशांक जैन मोनू एंड पार्टी ने सस्वर संगीतमयी पूजन अभिषेक कराया| 

अभिषेक व शांतिधारा व्यवस्था में कलश आवंटन व्यवस्था की कठिन जिम्मेदारी में कमलेश कक्का, संदेश जैन दिलीप जैन कल्लू थैला, शैलेश सन्मार्ग, शुभम् चिल्लर एवं नितिन बाजनामठ ने सहयोग किया| वहीं 52 जिनालय अभिषेक व शांतिधारा व्यवस्था में अमित विद्यासागर, राकेश बड़े, जित्तू भाई, दीपेश कलादर्पण, अनुभव भाई, रमेश भाग्योदय, नीरज बंटी पुरवा रोमित जैन, भावेश जैन के साथ, तीर्थ ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी संजय जैन ,प्रधानमंत्री संजय जैन अरिहंत,कोषाध्यक्ष सुबोध जैन कामरेड,राजेंद्र साइकिल राजू भाई,विनीत जैन,सुनील जी.पी.अरविंद चांवल,अशोक भाई सुधीर लक्ष्मी,मनोज सेठ,शशांक गढ़वाल,पार्षद अनुपम बेटियां, आदिनाथ पूजन मंडल पारस पूजन मंडल, युवा संघ शास्त्री नगर, एवं सोशल ग्रुप जबालिपुरम, त्रिशला महिला मंडल का अप्रीतिम सहयोग रहा, नंदीश्वर अभिषेक पूजन एवं शांतिधारा में कड़कड़ाती ठंड में शहपुरा, तेंदुखेड़ा, करेली, गोटेगांव से हजारों की संख्या में श्रावक जबलपुर पहुंचे औश्र धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बने।

नंदीश्वर द्वीप एक दिव्य स्थल .................

जैन धार्मिक ग्रंथों में वर्णित,जैन दर्शन की मान्यतानुसार नंदीश्वर द्वीप एक अद्वितीय और पवित्र स्थान है यह द्वीप बहुमूल्य रत्न निर्मित भगवान जिनेंद्र के मंदिर समूह का एक दिव्य स्थल है। यह मनोषत्तर स्थल है, अर्थात यहां मनुष्य का स-शरीर जाना आना नहीं हो सकता यहां देवताओं द्वारा ही पूजा की जाती है। भक्तजन इसे ध्यान और पूजा के माध्यम से ही अष्टान्हिका पर्व और विशेष पूजा के अवसरों पर अनुभव कर सकते हैं, श्री पिसनहारी तीर्थ स्थित नंदीश्वर द्वीप,जैन धार्मिक ग्रंथ अंतर्गत जैन भूगोल पर आधारित अनुपम कृति हैं इसका निर्माण ग्रंथों में वर्णित आकार प्रकार से प्रेरित होकर किया गया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post