Jabalpur News: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बगलामुखी माता मंदिर के महंत  चैतन्यानंद महाराज के साथ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला संयोजक अटल उपाध्याय, जिला सह संयोजक देवेन्द्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री,  नरेश शुक्ला,  संजय यादव ,बृजेश मिश्रा ने माता जी का पूजन, अर्चन, आरती कर समस्त भक्तों शहरवासियों के जीवन में सुख शांन्ति की कामना की। बगलामुखी माता मंदिर के महंत  चैतन्यानंद   महाराज ने मंदिर प्रांगाण में कर्मचारियों की जानकारी वाले मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नये वर्ष के कलैन्डर का विमोचन किया, कलैन्डर में शासकीय अवकाश के साथ, कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश, आवश्यक फोन नं., के साथ अनेक कर्मचारी हित की जानकारियाँ दी गई है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला संयोजक अटल उपाध्याय, सह संयोजक देवेन्द्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, प्रसांत सोंधिया, संजय यादव, बृजेश मिश्रा, शेखर मिश्रा, मंसूर वेग, बीरेन्द्र तिवारी, घनश्याय पटेल, संतराम उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post