दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। इंदौर में भिक्षावृत्ति पर लगाए गए प्रतिबंध की तर्ज पर, अब जबलपुर में भी भिक्षावृत्ति को बंद करने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में श्री गुरु नानक यात्रा समिति के अध्यक्ष प्रिंस सलूजा ने जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। प्रिंस सलूजा ने बताया कि जैसे इंदौर में भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसी प्रकार जबलपुर में भी भिक्षावृत्ति पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने बेसहारा और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए योजनाओं को लागू करने की मांग की , ताकि सड़कों पर भिक्षावृत्ति को रोका जा सके और बच्चों को बेहतर जीवन मिल सके।
Tags
jabalpur