दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इंद्रानगर में 22 वर्षीय आशीष चौधरी रात को अपने घर आया और अपने कमरे में सोने चला गया।
सुबह जब निर्धारित समय तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी बहन उसे जगाने के लिए कमरे में गई। वहां उसने देखा कि आशीष चुन्नी का फंदा बनाकर लकड़ी की बल्ली से झूल रहा था। यह दृश्य देख उसकी बहन चिल्लाई, जिसके बाद घर के सभी लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
