MP Update: लगाये जायेंगे महिला एवं पुरूष नसबंदी शिविर

दैनिक सांध्य बन्धु नरसिंहपुर। राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आवश्यक पूर्ति के लिए जिले में माह जनवरी 2025 में जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में महिला एवं पुरूष नसबंदी- एनएसव्हीटी/ एनटीटी फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल चिन्हांकित किया गया है। डॉ. इति चांदोलकर एवं सहायक सर्जन डॉ. शिप्रा कौरव द्वारा फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरपा व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली में नसबंदी ऑपरेशन निर्धारित कैम्प कैलेंडर के अनुसार किये जायेंगे। फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल पर नियमानुसार मानकों के आधार पर सेवा दी जावें। फिक्स- डे स्टेटिक सेवा स्थल का ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार- प्रसार करने, आवश्यकता की पूर्ति करने और प्रतिदिन रिपोर्ट नियमित रूप से भेजने के लिए गया है।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस‍ ठाकुर ने बताया कि विकासखंड नरसिंहपुर के अंतर्गत 6, 7, 13, 20, 21 व 27 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरपा में, 8, 15, 22 व 29 जनवरी को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में 4, 11, 19 व 25 जनवरी को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरसिंहपुर का जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में, 2, 9, 16, 23, 28 व 30 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली और 3, 10, 17, 24 व 31 जनवरी को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में महिला एवं पुरूष नसबंदी- एनएसव्हीटी/ एनटीटी फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल चिन्हांकित किया गया है।  इसके अलावा परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत क्लिनिकल आउटरीच टीम- सीओटी के माध्यम से जिले के विकासखंड बाबईचीचली, सांईखेड़ा व चांवरपाठा में नसबंदी शिविर का आयोजन किया जायेगा। एलटीटी/ एनएसव्हीटी के द्वारा सेवायें देना सुनिश्चित करेंगे।

विकासखंड चीचली के अंतर्गत 10 व 31 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीचली में, 3 व 17 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका में व 12 व 24 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में, विकासखंड सांईखेड़ा के अंतर्गत सिविल अस्पताल गाडरवारा में 2, 5, 16 व 30 जनवरी को और विकासखंड चांवरपाठा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेंदूखेड़ा में 11 व 19 जनवरी को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रौंसरा में 4 जनवरी को, सिविल अस्पताल गाडरवारा में 18 व 26 जनवरी को व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली में 25 जनवरी को शिविर लगाये जायेंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस‍ ठाकुर ने दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post