Jabalpur news: सीएम राईज स्कूल में विद्यार्थियों का सम्मान


दैनिक सांध्य बन्धु  जबलपुर ।
सी. एम. राइज शा.उ.मा.विद्या. चरगवां पीटीएम में सैकड़ों पालकों की उपस्थिति में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पालकों को न सिर्फ छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गई बल्कि बच्चों का शैक्षणिक रिपोर्ट कार्ड भी पलकों को दिखाया गया। उपस्थित पालकों द्वारा कक्षाओं का अवलोकन कर बच्चों से रूबरू हुए और शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई, उपस्थित अतिथियों एवं पालकों के समक्ष अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 1 से 12वीं तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य बी.एस पटेल द्वारा आभार प्रदर्शित करते हुए विद्यालय का प्रोग्रेसिव रिकॉर्ड कार्ड उपस्थित जनों के समक्ष रखा गया कैसे विद्यालय बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट के साथ-साथ अन्य अकादमिक गतिविधियों में उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है। उपस्थित जन प्रतिनिधियों में सुकरत सिंह लोधी पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनवारा, गिरन सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष भाजपा,  निरंजन सिंह पटेल अध्यक्ष वृहताकार सोसायटी चरगवां, रघुनाथ सिंह पटेल वरिष्ठ समाजसेवी, एडवोकेट विजय सिंह पटेल अध्यक्ष सरपंच संघ सरपंच सुनवारा, भूपत सिंह पटेल पूर्व सरपंच देवरी, राम सिंह ठाकुर संचालक ठाकुर हरि सिंह मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल बिजौरी, रमेश पटेल पूर्व सरपंच कुलौन, रूप सिंह पटेल अध्यक्ष पालक शिक्षा संघ, सदस्य  ढिल्लू सिंह परिहार, फूल सिंह पटेल, कंछेदीलाल लोधी, संतोष पटेल एवं अन्य अनेक पालक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post