Jabalpur News: नव वर्ष पर शहर के देवालयों और पर्यटन स्थलों में उमड़ी भारी भीड़

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
नव वर्ष 2025 के पहले दिन शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी और परिवार सहित देवालयों में जाकर पूजन-अर्चन किया। शहर के प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर भक्तों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी।

देवालयों में भक्तों की भीड़

बगुलामुखी मठ, बड़े महावीर मंदिर, खेरमाई माता मंदिर और मानस भवन जैसे प्रमुख देवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर  नव वर्ष में सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। भक्तों की भारी भीड़ ने सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर प्रांगणों को भक्ति  और उमंग से भर दिया।

पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाब

शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल भेड़ाघाट, तिलवारा घाट , गौरीघाट, और बरगी में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भेड़ाघाट में करीब 10 हजार के करीब लोगों ने संगमरमर की चट्टानों और जल प्रपात एवं रोप वे से दुसरी ओर जाकर न्यू भेड़ाघाट का आनंद लिया। तिलवारा घाट और बरगी में भी हजारों लोग परिवार और मित्रों के साथ नव वर्ष का जश्न मनाते दिखे।

स्वयं गक्कड़ भर्ता के साथ पुलाव का स्वाद 

पर्यटन स्थलों पर लोगों की मंडलियों ने गक्कड़-भर्ता और पुलाव जैसे व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चे और युवा झूले और भेड़ाघाट स्थित पंचवटी में नौका बिहार का आनंद लिया युवा वर्ग ने गाने की धुन पर डांस का आनंद लिया |

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था

पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ के कारण पहुंच मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। बंदरिया तिराहा, गढ़ा थाना क्षेत्र और गौतम जी की मढिया समाधि रोड पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। हालांकि मौक पर पुलिस बाल ने पहुंच कर जाम को हटाते हुए यातायात बहाल कराया।। 

नव वर्ष का उत्साह

नव वर्ष के इस अवसर पर शहरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ दिन बिताया। मंदिरों में भक्ति का माहौल और पर्यटन स्थलों पर मौज-मस्ती ने इस दिन को खास बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post