Jabalpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
 शहपुरा थाना अंतर्गत खिरकाखेड़ा मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नटवारा ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, नीरज गौंड़ (37 वर्ष), निवासी ग्राम पौड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसका साथी विजय गौड़ मोटरसाइकिल से शहपुरा दवाई लेने जा रहे थे। रात्रि करीब 8:30 बजे जब उनका साथी गुन्नु ठाकुर भी शहपुरा जा रहा था, तभी खिरकाखेड़ा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने गुन्नु ठाकुर की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गए। कार चालक घटनास्थल से भाग गया। हादसे में गुन्नु ठाकुर (28) को सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post