Jabalpur News: शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर मारा चाकू

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में देर रात शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानताल निवासी बबलू मोहम्मद (26) ने पुलिस को बताया कि वह पेंटिंग का काम करता है। देर रात करीब 8:30 बजे जब वह झल्लू होटल मैदान के सामने था, तभी हसीब हकला नामक व्यक्ति उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

बबलू ने पैसे देने से इनकार किया, तो हसीब गाली-गलौज पर उतर आया। इसके बाद उसने सब्जी काटने वाली चाकू निकालकर बबलू पर हमला कर दिया। हमले में बबलू के दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली पर गहरी चोट लगी। हमले के बाद हसीब ने बबलू को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

बबलू की शिकायत पर हनुमानताल पुलिस ने धारा 296, 115(2), 119(1), 351 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर हसीब हकला की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post