दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है कि व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से अनफॉलो कर दिया है। लेकिन सांध्य बन्धु की पड़ताल में यह दावा झूठा और पुराना निकला है।
एक स्क्रीनशॉट में यह दावा किया गया कि व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को अनफॉलो कर दिया है। इसे शेयर करते हुए यूपी में का बा... से जनता के बीच लोकप्रिय हुई नेहा सिंह राठौर ने आज अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें आज तक के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगा है। जिसमें लिखा है व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को किया अनफॉलो। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा- ओह माई गोड!
सांध्य बन्धु की टीम ने वायरल स्क्रीनशॉट की पड़ताल की तो पाया गया कि यह मामला साल 2020 का है, जब व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी समेत कई भारतीय अधिकारियों और संस्थाओं को फॉलो किया था। बाद में यात्रा समाप्त होने के बाद उन्हें अनफॉलो कर दिया गया था।
व्हाइट हाउस का यह सामान्य प्रोटोकॉल है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान वह के नेताओं और अधिकारियों को फॉलो करता है। यात्रा समाप्त होने के बाद उन अकाउंट्स को अनफॉलो कर दिया जाता है।
साल 2020 में कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इस खबर को कवर किया था। यह घटना उस समय चर्चा में रही थी।
