दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर के बरेला थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल महेंद्र मरावी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ एक फार्म हाउस पर चिकन पार्टी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 1 जनवरी की शाम का बताया जा रहा है, जब वह ड्यूटी पर था। वीडियो में देखा जा सकता है कि फार्म हाउस पर तेज आवाज में डीजे बज रहे है, और जब स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें कॉन्स्टेबल द्वारा धमकाया गया। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद एएसपी प्रदीप शेंडे ने बरेला थाना प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो निश्चित रूप से वायरल हो रहा है, लेकिन किसी ने भी लिखित में शिकायत नहीं दी है। लेकिन पुलिस यह पता लगा रही है कि कॉन्स्टेबल का वीडियो किस स्थिति में बनाया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार कॉन्स्टेबल महेंद्र मरावी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
Jabalpur News: ऑन ड्यूटी कांस्टेबल को चिकन पार्टी मनाना पड़ा महंगा ; देखे वीडियो
byEditor In Chief
-
0
