Jabalpur News: कोहरे और शीतलहर की चपेट में संस्कारधानी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
जबलपुर समेत पूरे संभाग में कोहरे और शीतलहर का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रभाव और तेज होने की संभावना जताई है। हालांकि दिन के समय धूप से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं लोगों को सिहराने पर मजबूर कर रही हैं।

मौसम की स्थिति और तापमान

राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के चलते बादल छाए हुए हैं। इस कारण तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26.04 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 7.06 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 4.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके विपरीत पिछले साल इसी दिन अधिकतम तापमान 23.06 डिग्री और न्यूनतम 14.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शीतलहर का प्रभाव

5-6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी बर्फीली हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। हवा में सुबह नमी 93% और शाम को 51% रही। सूर्योदय 6:53 बजे और सूर्यास्त 5:39 बजे हुआ।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। हालांकि शीतलहर के कारण ठंड का असर बरकरार रहेगा। लोगों को विशेषकर सुबह और रात में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शहरवासियों को फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post