Jabalpur News: जबलपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के बदले कार्यक्षेत्र

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिला प्रशासन जबलपुर द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, दो तहसीलदारों व दो नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना की गई है, जो आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

जारी आदेश क्रमांक 2282/वि.ति.(1)/2025 के अनुसार, श्रीमती पूजा भोरहरी, नायब तहसीलदार कलेक्ट्रेट जबलपुर को अस्थायी रूप से नायब तहसीलदार, पिपरिया कलां, तहसील शहपुरा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, वर्तमान में पिपरिया कलां में पदस्थ प्रभारी नायब तहसीलदार कल्याण सिंह क्षत्री को भू-अभिलेख शाखा, कलेक्ट्रेट जबलपुर भेजा गया है।

इसी क्रम में आदेश क्रमांक 2279/विति 1/2025 के अंतर्गत तहसीलदारों की भी अदला-बदली की गई है। श्रीमती नीलिमा राजलवाल, जो वर्तमान में तहसीलदार जबलपुर (ग्रामीण) के पद पर कार्यरत थीं, अब तहसीलदार रांझी के रूप में कार्यभार संभालेंगी। वहीं, प्रदीप कुमार तिवारी को तहसीलदार रांझी से स्थानांतरित कर तहसीलदार जबलपुर (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है।

यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post