Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि (Aries):

आज आपके खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन कोई नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर बाजार में निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक मामलों में संयम रखें, और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि (Taurus):

आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini):

आज आर्थिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में लाभ अपेक्षा से कम रहेगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। संयम से काम लें, और वरिष्ठों की सेवा करें।

कर्क राशि (Cancer):

व्यवसाय में सफलता के योग हैं, सरकारी टेंडर मिल सकता है। घर में अतिथि आगमन से वातावरण खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में कोई निर्णय सोच-समझकर लें।

सिंह राशि (Leo):

उन्नति के योग हैं लेकिन कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। संतान के भविष्य के लिए योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo):

आज एक के बाद एक शुभ समाचार मिलेंगे। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं और अफवाहों से बचें।

तुला राशि (Libra):

धन संबंधी योजना बनाकर चलें। पुराने लेन-देन से समस्या हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पिताजी से सलाह फायदेमंद होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। पारिवारिक तनाव भी रह सकता है। बिजनेस में धन की तंगी दूर करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius):

आज का दिन तरक्की के लिए अनुकूल है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। पारिवारिक पिकनिक की योजना बन सकती है। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn):

दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पदोन्नति के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी में संयम रखें, कोई सरप्राइज प्लान बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius):

हर काम में सफलता मिलेगी। सहयोगियों से संबंध अच्छे रहेंगे। बच्चों के लिए उपहार ला सकते हैं। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में एक्सपर्ट सलाह लें।

मीन राशि (Pisces):

धन संबंधित मामलों में सावधानी रखें। पैतृक संपत्ति से नुकसान हो सकता है। किसी मांगलिक अवसर में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान शिक्षा को लेकर जिद कर सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post