वृष राशि: नौकरी में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। किसी भी निवेश को टालना उचित नहीं रहेगा। पारिवारिक माहौल को शांत बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की बातों को गंभीरता से लें, नहीं तो कोई बड़ी गलती हो सकती है। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा और आपका मन विभिन्न कार्यों में व्यस्त रहेगा।
मिथुन राशि: कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सरकारी टेंडर मिलने की संभावना है, जो व्यवसाय को आगे बढ़ाएगा। पार्टनरशिप में कोई निर्णय लेने से बचें। आपके सकारात्मक रवैये से बॉस प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी लोन की मंजूरी मिलने के योग हैं।
कर्क राशि: मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। कामों में लापरवाही से बिजनेस को नुकसान हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है ताकि आप लक्ष्य प्राप्त कर सकें। पारिवारिक व्यापार में भाइयों की सलाह लाभदायक रहेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है।
सिंह राशि: दिन सामान्य रहेगा। कार्यों की सराहना होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर निवेश की योजना बनेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, जिसे ज्यादा बढ़ाने से बचें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
कन्या राशि: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग कार्यों को टालने से बचें। व्यापार में प्रगति होगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी शत्रु रूप में सामने आ सकता है।
तुला राशि: दिन सामान्य रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। भविष्य को लेकर प्रॉपर्टी की खरीददारी संभव है। प्रेम और सहयोग का भाव रहेगा। पेट संबंधी समस्या बढ़ सकती है, सतर्क रहें। किसी अजनबी पर आर्थिक रूप से भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। नवाचार की कोशिशें सफल होंगी। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
वृश्चिक राशि: चुनौतियों से भरा दिन रहेगा। मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज को उतारने का प्रयास करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद किसी रुके कार्य को पूरा करवा सकता है। पारिवारिक मामलों में वरिष्ठों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
धनु राशि: संपत्ति लाभ के संकेत हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा निभाने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ समय बितेगा। मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है। कानूनी मामलों में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। दूर के परिजन से खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि: हर काम सोच-समझकर करना जरूरी है। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। पुराना मित्र निवेश का प्रस्ताव ला सकता है। संतान नौकरी में बदलाव का विचार कर सकती है।
कुंभ राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। नए संपर्कों से लाभ होगा। धन संबंधी निर्णयों में सफलता मिलेगी। घर की सजावट या मरम्मत की योजना बन सकती है। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है।
मीन राशिस: कारात्मक परिणामों वाला दिन रहेगा। कामों को लेकर उत्साह रहेगा और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देंगे, लेकिन खानपान में लापरवाही ना करें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। खास लोगों से मुलाकात और घूमने की योजना बन सकती है।