Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मौज मस्ती से भरा रहेगा। नए इनकम सोर्स बढ़ेंगे और ननिहाल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी, लेकिन आय-व्यय में संतुलन जरूरी रहेगा। शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है।

वृष राशि के जातकों को संपत्ति लाभ के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें, कोई सहयोगी आपकी चुगली कर सकता है। धन लेनदेन सोच समझकर करें। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा। पिताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

मिथुन राशि के लिए मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। संपत्ति खरीदने में सावधानी बरतें। विद्यार्थी ज्ञान बढ़ाने के मौके नहीं छोड़ेंगे। यात्रा से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा और कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि वालों को शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी नौकरी में टिके रहना सही रहेगा।

सिंह राशि के जातकों को आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। बॉस से प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों से वाद-विवाद न करें। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

कन्या राशि के लिए दिन बढ़िया रहेगा। नई खोजों से बिजनेस में उन्नति होगी। सहयोगी तारीफ करेंगे, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और ननिहाल पक्ष से मेलजोल रहेगा।

तुला राशि के लिए दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। बिजनेस डील रुक सकती है। यात्रा में वाहन खराबी से धन खर्च बढ़ेगा। विद्यार्थी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रेमी जन प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में नुकसान झेल सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन है। घर की साफ-सफाई पर धन खर्च होगा। विद्यार्थियों को सीनियर की मदद लेनी होगी। प्रतियोगिता के परिणाम आने के संकेत हैं। भाइयों से सलाह मशवरा करके कोई कार्य करेंगे।

धनु राशि के जातकों को मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचार कार्यक्षेत्र में परेशानी ला सकते हैं। प्रेमी जन साथी की बातों में आकर कार्य करेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। रुका धन वापस मिलेगा।

मकर राशि के लिए दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और पारिवारिक मामलों में ध्यान देना पड़ेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से उधार लिया धन लौटाने की स्थिति आ सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है।

कुंभ राशि के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। संतान वाहन की खरीदारी का निवेदन कर सकती है। बाहरी व्यक्ति को उधार देने से बचें। बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि के जातकों के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं। कानूनी मामला परेशान कर सकता है, लेकिन सलाह से समाधान संभव है। धन संबंधी योजनाएं बनाकर चलना होगा। संतान का मनमाना व्यवहार चिंता का कारण होगा। पारिवारिक कार्यों के लिए योजना बनाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post