दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर नगर निगम ने बकाया राजस्व वसूली के लिए कड़े कदम उठाते हुए दो बड़ी संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर जोन क्रमांक 10 रांझी में यह कार्रवाई की गई।
संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि लाला लाजपत राय वार्ड के क्षीर सागर माने गांव में आनंदी पटेल पर 5,16,773 रुपये का बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद राशि जमा न करने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई।
इसी तरह, माया बाई पर 1,13,111 रुपये का भूमि कर बकाया था। उन्होंने भी बकाया जमा नहीं किया, जिसके चलते उनकी संपत्ति का अधिग्रहण कर लिया गया।
नगर निगम ने बकायेदारों को सख्त चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल से और कठोर कार्रवाई होगी। सभी जोनों में बकाया कर वसूली के लिए भवन कुर्क करने और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
बकायेदारों के लिए अलर्ट! अब निगम की चेतावनी को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।
Tags
jabalpur
