वृष राशि के लिए दिन सतर्कता बरतने का है। लेन-देन में सावधानी जरूरी है और किसी भी व्यापारिक निवेश से पहले सोचें। जीवनसाथी के लिए आप कुछ महंगे उपहार खरीद सकते हैं। पारिवारिक तनाव की स्थिति बन सकती है। नौकरी में बदलाव की सोच रखने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। यात्रा के दौरान जरूरी दवाइयां साथ रखें।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ है, खासकर सरकारी नौकरी वालों के लिए। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। मनोरंजन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से पारदर्शिता रखें। नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं।
कर्क राशि के लिए दिन योजनाबद्ध ढंग से काम करने का है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। दिनचर्या सुधारें और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। लापरवाही से कार्य में बाधा आ सकती है।
सिंह राशि वालों के लिए नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। अधिकारियों से संबंध सुधारने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में भागीदारी सोच-समझकर करें। सहकर्मियों से अच्छा तालमेल रहेगा। काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन जिम्मेदारियों से घबराने की जरूरत नहीं। पारिवारिक मामलों को गोपनीय रखें।
कन्या राशि के लिए धन-संपत्ति में वृद्धि का योग है। व्यापार में प्रगति होगी। दूसरों के मामलों से दूरी बनाएं और अपने कामों में धैर्य रखें। ससुराल पक्ष से धन संबंधी मांग पर सोच-समझकर निर्णय लें। बॉस से मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि के लिए दिन आर्थिक रूप से अनुकूल है। विरोधी सतर्क रहेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। पुरानी गलतियों से सबक लें। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। संपत्ति विवादों में संभलकर बोलें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए वातावरण खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। लेकिन जोखिम भरे फैसले से बचें। पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। छात्रवृत्ति संबंधी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों से विवाद की आशंका है।
धनु राशि वालों को आज वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। गलतफहमी से खुद को बचाएं। जमीन-जायदाद का कोई मामला सुलझ सकता है। पुरानी गलती सामने आ सकती है। विद्यार्थी मानसिक तनाव से मुक्त होंगे। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि के लिए दिन धैर्य से काम लेने का है। क्रोध से बचें। दूर रह रहे परिजनों की याद सताएगी। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। व्यवसाय में समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, लेकिन बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक राहत मिलेगी।
कुंभ राशि के लिए दिन समझदारी से काम लेने का है। शत्रुओं पर विजय संभव है। नकारात्मक विचारों को दूर करें। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान से खुशखबरी मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संपत्ति खरीदने का उत्तम समय है।
मीन राशि वालों को रोजगार का अच्छा अवसर मिल सकता है। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। दूसरों के मामलों में दखल न दें। नया प्रयोग सफल हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। पारिवारिक विवाद की संभावना है।